আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

निर्भया के दोषी विनय ने जेल में की आत्महत्या की कोशिश, सुरक्षाकर्मियों ने बचाया

Published on: January 17, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. निर्भया मामले के दोषी विनय शर्मा ने जेल में आत्महत्या की कोशिश की है. दरअसल, निर्भया कांड के एक दोषी विनय शर्मा ने कड़ी सुरक्षा और सीसीटीवी फुटेज की निगरानी में तिहाड़ जेल में आत्महत्या करने की कोशिश की. हालांकि समय रहते उसे बचा लिया गया. दोषी विनय शर्मा के वकील एपी सिंह का दावा है कि बुधवार सुबह उसने इस घटना को अंजाम देने की कोशिश की लेकिन जेल में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने उसे बचा लिया. जेल महानिदेशक ने ऐसी किसी घटना से इनकार किया है.

http://निर्भया केस : राष्ट्रपति ने खारिज की दोषी मुकेश की दया याचिका

बता दें कि जिस समय विनय जेल नंबर चार के सिंगल कमरे में था, उसी दौरान उनसे आत्महत्या की कोशिश की. वह शौचालय में कपड़े और गमछे का फंदा बनाकर लटक गया, लेकिन फंदे की ऊंचाई पांच से छह फीट होने की वजह से वह लटक नहीं पाया और इसी दौरान सुरक्षाकर्मियों की उस पर निगाह पड़ गई. वहीं, गुरुवार को निर्भया के चारों दोषियों को फांसीघर से चंद कदम दूर स्थित हाई सिक्योरिटी सेल में शिफ्ट कर दिया गया है. अब दोषियों का नया ठिकाना जेल नंबर तीन हो गया है. अब तक वह अलग-अलग जेल के कसूरी वार्ड में बंद थे.

http://पूर्व सीएम अजीत जोगी और अमित जोगी पर कर्मचारी को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now