नई दिल्ली. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने संचार उपग्रह जीसैट-30 को सफलतापूर्वक लॉन्च किया. इसरो ने शुक्रवार सुबह करीब 2:35 मिनट पर संचार उपग्रह जी-सैट30 का प्रक्षेपण यूरोपीयन स्पेस एजेंसी एरियनस्पेस के फ्रेंच के गुआना में एरियन-5 व्हीकल से सफलतापूर्वक कर दिया. इसके थोड़ी देर बाद यह व्हीकल से अलग हो गया और अपनी कक्षा की ओर बढ़ गया. ये सैटेलाइट इनसैट-4ए की जगह लेगा. जीसैट-30 का वजन करीब 3,357 किलोग्राम है. वैज्ञानिकों का मानना है कि इस सैटेलाइट के सफल प्रक्षेपण के बाद कु-बैंड और सी-बैंड कवरेज में बढ़ोतरी होगी.
http://गणतंत्र दिवस पर बड़े हमले की साजिश रच रहे 5 आतंकी गिरफ्तार
इससे भारतीय क्षेत्र और द्वीपों के साथ बड़ी संख्या में खाड़ी और एशियाई देशों के साथ ऑस्ट्रेलिया में पहुंच बढ़ेगी. जीसैट-30 संचार सैटेलाइट है जो 15 साल के मिशन के लिए प्रक्षेपित किया गया है. इसरो ने इस सैटेलाइट को 1-3 के बेस मॉडल में तैयार किया है जो जियोस्टेशनरी ऑर्बिट के सी और कु-बैंड से संचार सेवाओं में मदद करेगा. इसरो के अनुसार इस सैटेलाइट की मदद से टेलीपोर्ट सेवा, डिजिटल सैटेलाइट न्यूज गैदरिंग, डीटीएच टेलिविजन सेवा, मोबाइल सेवा कनेक्टिविटी जैसे कई सुविधाओं को बेहतर करने में मदद मिलेगी. कु-बैंड सिग्नल से पृथ्वी पर चल रही गतिविधियों को पकड़ा जा सकता है.
http://Honda Activa 6G भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स
Indian Space Research Organisation: India’s telecommunication satellite GSAT-30 was successfully launched into a Geosynchronous Transfer Orbit (GTO) from Kourou launch base in French Guiana by Ariane-5 VA-251, today. (Image Courtesy: Arianespace) pic.twitter.com/PVEfVCPMpK
— ANI (@ANI) January 16, 2020









