नई दिल्ली. ओड़िशा के कटक में गुरुवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा हुआ. यहां मुंबई-भुवनेश्वर लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस पटरी से उतर गई. इस हादसे में 16 से अधिक लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. ये हादसा घने कोहरे की वजह से हुआ. कटक के पास नरगुंडी रेलवे स्टेशन पर सुबह-सुबह मुंबई-भुवनेश्वर लोकमान्य तिलक ने एक मालगाड़ी में टक्कर मार दी. घना कोहरा था और पीछे एक मालगाड़ी आ रही थी. इसी दौरान सुबह सात बजे मालगाड़ी का गार्ड वाला डिब्बा खड़ी हुई ट्रेन से टकरा गई, जिससे मुंबई-भुवनेश्वर लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस के सात डिब्बे पटरी से उतर गए.
http://धान खरीदी केन्द्र में गड़बड़ी, फड़ प्रभारी एवं समिति प्रबंधक के खिलाफ होगी कार्रवाई
इस हादसे में कई लोग घायल हुए हैं. जो 7 डिब्बे पटरी से उतरे हैं उनमें से पांच पूरी तरह से उतर गए, लेकिन बाकी दो कुछ ही पटरी से उतरे. इस हादसे में 16 से अधिक लोग घायल हो गए, जिसमें से करीब पांच गंभीर रूप से घायल हैं. घायलों को एंबुलेंस में अस्पताल ले जाया गया है. हादसे के बाद स्थानीय अधिकारी, रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और चारों ओर से इलाके को बंद किया गया है. ताकि भीड़ एकत्रित ना हो.
http://टीम इंडिया को झटका, ऋषभ पंत दूसरे वनडे से बाहर
Odisha: Seven coaches derailed and several people injured after Lokmanya Tilak Express hits a guard van of a goods train near Salagaon at about 7 am today. pic.twitter.com/5w6xRXOzF7
— ANI (@ANI) January 16, 2020









