नई दिल्ली. टिक टॉक पर ऐसा एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसके कायल खुद ऋतिक रोशन हो गए हैं. सब जानते हैं कि ऋतिक रोशन एक्टिंग के साथ-साथ डांस में भी माहिर हैं. जब इस टिक टॉक स्टार ने माइकल जैक्सन स्टाइल में डांस किया तो ऋतिक भी इसके बारे में पूछने को मजबूर हो गए. वीडियो में एक लड़का घर की छत पर ऋतिक के गाने पर जबरदस्त एयर वॉक करता नजर आ रहा है. दो मिनट 20 सेकंड का ये वीडियो कुछ ऐसा है कि कोई भी देख कर बस देखता रह जाए.
http://फांसी के लिए जल्लाद को मिलेंगे हजारों, जेल में निर्भया के दोषियों ने की इतनी कमाई
इस वीडियो को पोस्ट करते हुए ऋतिक ने लिखा है कि सबसे स्मूथ एयरवल्कर मैंने देखा है. यह आदमी कौन है. ये लड़का इतना बेहतरीन डांस कर रहा है कि कोई भी इनके डांस कायल हो सकता है. बता दें कि इस टिकटॉक स्टार का नाम युवराज सिंह है. इनका टिक टॉक अकाउंट @babajackson2020 नाम से बना है. उनके कई वीडियोज टिकटॉक पर हैं, जो फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं. उनके 1 मिलियन फॉलोअर्स हैं.
http://VIDEO : 4 घंटे कमर तक बर्फ में चलकर 100 जवानों ने गर्भवती महिला को पहुंचाया अस्पताल
Smoothest airwalker I have seen. Who is this man ? https://t.co/HojQdJowMD
— Hrithik Roshan (@iHrithik) January 13, 2020










