रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने मंगलवार को युवा महोत्सव के समापन समारोह में कौशल विकास प्राधिकरण द्वारा तैयार रोजगार संगी मोबाइल एप लॉन्च किया. कौशल प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ राज्य कौशल विकास प्राधिकरण द्वारा रोजगार संगी मोबाइल एप का निर्माण किया गया है. रोजगार संगी मोबाईल एप रोजगार प्रदान करने वाली संस्थाओं अथवा व्यक्ति विशेष तथा कौशल प्रशिक्षित युवाओं के मध्य एक सेतु की तरह कार्य करेगा जिसमें रोजगार प्रदान करने वाली संस्थाएं अथवा व्यक्ति अपनी आवश्यकता के अनुसार कौशल प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं से सम्पर्क कर सकते हैं तथा
http://ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 10 विकेट से हराया, वार्नर-फिंच का नाबाद शतक
प्रशिक्षित युवक जिन्हें अपनी कुशलता एवं रूचि के अनुरूप रोजगार की तलाश है वे विभिन्न संस्थाओं में उपलब्ध रिक्तियों में से बेहतर का चयन कर रोजगार प्राप्त कर सकेंगे. रोजगार संगी मोबाइल एप में मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना अंतर्गत चार सौ से अधिक कोर्सेस में प्रशिक्षित एवं प्रमाणित युवाओं की जानकारी समाहित की गई है. इस एप के माध्यम से कोई भी संस्था अथवा व्यक्ति अपनी आवश्यकता अनुसार रिक्तियों की जानकारी पोस्ट कर सकता है. इस एप के माध्यम से युवा रोजगार कार्यालय में पंजीयन के लिए आवेदन कर सकते हैं. रोजगार कार्यालय से रोजगार संबंधी रिक्तियों की जानकारी युवाओं को अलर्ट के माध्यम से प्राप्त होगी.
http://हर साल 12 से 14 जनवरी तक होगा युवा महोत्सव : भूपेश







