रायपुर. राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के तीन अधिकारियों का स्थानांतरण आदेश जारी किया है. मंत्रालय महानदी भवन से सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आज जारी आदेश के अनुसार बेमेतरा जिले की कलेक्टर शिखा राजपूत तिवारी को गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी पदस्थ किया गया है. इसी प्रकार सौरभ कुमार, संयुक्त सचिव महिला एवं बाल विकास विभाग को आयुक्त नगर निगम रायपुर पदस्थ किया गया है. शिव अंनत तायल, आयुक्त नगर निगम रायपुर को कलेक्टर जिला बेमेतरा पदस्थ किया गया है.
http://बजाज चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

घुंघरू की छमछम और तबले की थाप में खूब थिरके कत्थक कलाकार
रायपुर. छत्तीसगढ़ राज्य युवा महोत्सव में कत्थक के नर्तकों और नृत्यांगनाओं ने अपनी कलात्मकता और शानदार प्रस्तुति से सबकों सम्मोहित किया. अपनी विशिष्ट भाव-भांगिमाओं और मुद्राओं से कत्थक के कलाकर न सिर्फ हर प्रस्तुति में जान डालते रहे, पैरों में बंधी घुंघरू की आवाज और तबले की थाप में पूरे सुर, ताल व लय के साथ वे नृत्य करते नजर आए. पंडित दीनदयाल ऑडिटोरियम के मुख्य मंच में आयोजित कत्थक नृत्य प्रतियोगिता में कलाकारों की शानदार प्रस्तुति ने दर्षकों को भी थिरकने का मजबूर सा किया. प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल द्वारा 15 से 40 साल तक के वर्ग में तेजराम को प्रथम स्थान, द्वितीय रानी सिंह एवं तृतीय स्थान शिवांश कुर्म एवं जान्हवी खरे को मिला. चालीस साल से अधिक उम्र के वर्ग में बंटी खत्री को प्रथम, द्वितीय किरण साहू एवं रजन वर्मा को तृतीय स्थान मिला.
http://ईश्वर दर्शन कराने के नाम पर युवतियों से छेड़छाड़ करता था बाबा, गिरफ्तार







