कसडोल. एक बाबा पर उसी के आश्रम में रहने वाली तीन युवतियों ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है. शिकायत के बाद पुलिस ने देर रात सत्संग शिविर में दबिश देकर बाबा को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार आरोपी बाबा रजनीश उत्तरप्रदेश के बाराबंकी जिले का रहने वाला है. जांजगीर जिले के धनपुरी, देवरी और बलौदाबाजार जिले के झबड़ी गांव में बाबा का आश्रम संचालित है. झबड़ी स्थित उसी के आश्रम में रहने वाली युवतियों के साथ ईश्वर दर्शन कराने के नाम पर छेड़छाड़ करता था. जिसकी शिकायत कई बार पीड़िताओं ने करनी चाही, लेकिन बाबा ने उन्हें डरा धमका कर रखा था.
http://सभी पंजीकृत किसानों का धान खरीदा जाएगा, जरूरत पड़ने पर चौथा टोकन होगा जारी
बाबा की हरकतों से तंग आकर पीड़िताओं ने 24 दिसंबर 2019 को कसडोल थाने में शिकायत दर्ज कराई साथ ही पुलिस अधीक्षक के पास भी शिकायत की गई. जिसके बाद पुलिस मामले को गंभीरता से लिया और सोमवार रात खैरा में चल रहे बाबा के सत्संग शिविर में एसडीएम और एसडीओपी ने टीम के साथ दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया. इस संबंध में एसडीएम टीसी अग्रवाल का कहना है कि तीन युवतियों ने बाबा के खिलाफ छेड़छाड़ करने की शिकायत दर्ज कराई थी. जिसके आधार पर पुलिस ने बाबा को गिरफ्तार किया है.
http://कैम्पा के अधिकारी-कर्मचारियों का क्षमता विकास प्रशिक्षण देवपुर में प्रारंभ







