আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

बजाज चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

Published on: January 14, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. Bajaj Auto ने मंगलवार को बजाज चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया. बजाज ऑटो ने इस स्कूटर को इलेक्ट्रिक ब्रैंड Bajaj Urbanite के तहत पेश किया है. यह स्कूटर दो वेरियंट (अर्बन और प्रीमियम) और 6 कलर ऑप्शन में उपलब्ध है. इसकी बुकिंग कल यानी 15 जनवरी से शुरू होगी. दो हजार रुपए में कंपनी की वेबसाइट से चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर को बुक किया जा सकेगा. बजाज चेतक इलेक्ट्रिक रेट्रो स्टाइलिंग वाला स्कूटर है. स्कूटर में एलईडी हेडलाइट, एलईडी डेटाइम रनिंग लाइट्स और फुल-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिए गए हैं. स्कूटर के दोनों तरफ 12-इंच के अलॉय वील्ज हैं. इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में रिवर्स गियर का भी ऑप्शन मिलेगा. बजाज चेतक का इलेक्ट्रिक मोटर 5.36 bhp का पीक पावर और 16 Nm टॉर्क जेनरेट करता है. स्कूटर में 3kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक दिया गया है.

http://ईश्वर दर्शन कराने के नाम पर युवतियों से छेड़छाड़ करता था बाबा, गिरफ्तार

इसकी बैटरी को स्वैप नहीं किया जा सकता, लेकिन इसे घर के स्टैंडर्ड 15A पावर सॉकिट से चार्ज किया जा सकता है. इस स्कूटर को 5 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है. बजाज ऑटो का दावा है कि चेतक में दी गई बैटरी की लाइफ करीब 70 हजार किलोमीटर है. बजाज चेतक में दो राइडिंग मोड (इको और स्पोर्ट) दिए गए हैं. कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज पर चेतक इलेक्ट्रिक इको मोड में 95 किलोमीटर से ज्यादा और स्पोर्ट मोड में 85 किलोमीटर से ज्यादा दूर तक चलेगा. बजाज ऑटो इस स्कूटर के साथ ग्राहकों को चार्जर भी देगा, जिसे टेक्निशियन इंस्टॉल करेगा. ड्रम ब्रेक वाले अर्बन वेरियंट की कीमत 1 लाख और डिस्क ब्रेक वाले प्रीमियम वेरियंट की कीमत 1.15 लाख रुपए है. अर्बन वेरियंट में ग्लॉसी फिनिश के साथ सॉलिड कलर और प्रीमियम वेरियंट में कुछ कॉस्मेटिक बदलावों के साथ मेटैलिक पेंट दिए गए हैं. बजाज का यह इलेक्ट्रिक स्कूटर शुरुआत में पुणे और उसके बाद बेंगलुरु में उपलब्ध होगा. इसके बाद 2020 के अंत तक यह स्कूटर देश के दूसरे शहरों में मिलेगा. इस स्कूटर पर 3 साल या 50 हजार किलोमीटर की वॉरंटी मिलेगी. बजाज इस स्कूटर की 3 फ्री सर्विस देगा.

http://सभी पंजीकृत किसानों का धान खरीदा जाएगा, जरूरत पड़ने पर चौथा टोकन होगा जारी

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now