नई दिल्ली. न्यूजीलैंड दौरे के लिए रविवार को टीम इंडिया (टी-20) का ऐलान कर दिया गया. 24 जनवरी से शुरू हो रहे दौरे की शुरुआत 5 टी-20 मैचों की सीरीज से की जाएगी. इसके बाद 5 फरवरी से तीन वनडे इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेली जाएगी. आखिर में 21 फरवरी से आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के तहत दो मैचों की सीरीज होगी. चयन समिति ने वनडे और टेस्ट टीम की घोषणा अभी नहीं की है. रविवार को टी-20 के लिए विराट कोहली की कप्तानी में 16 सदस्यीय भारतीय स्क्वॉड की घोषणा की गई. सीरीज में रोहित शर्मा और तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी हुई है, जिन्हें श्रीलंका के खिलाफ हाल ही में खत्म हुई सीरीज के दौरान आराम दिया गया था. वहीं, विकेटकीपर संजू सैमसन को 16 सदस्यीय में टीम जगह नहीं मिली है.
टीम इंडिया टी-20 स्क्वॉड-
विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, केएल राहुल, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर.
http://ट्रक ने खड़ी बस को मारी टक्कर, महिला मृत, दर्जन भर घायल
India's T20I squad for NZ tour announced: Virat Kohli (C), Rohit Sharma (VC), KL Rahul, S Dhawan, Shreyas Iyer, Manish Pandey, Rishabh Pant (WK), Shivam Dube, Kuldeep Yadav, Yuzvendra Chahal, W Sundar, Jasprit Bumrah, Mohd. Shami, Navdeep Saini, Ravindra Jadeja, Shardul Thakur
— BCCI (@BCCI) January 12, 2020











