महासमुंद. शराब दुकान से पिस्तौल की नोंक पर लूट के तीनों आरोपियों को पुलिस ने उनके घरों से गिरफ्तार कर लिया. शनिवार दोपहर 3 नकाबपोश पिरदा स्थित शराब दुकान में घुसकर सेल्समेन से पिस्तौल की नोंक पर गल्ले से 18530 रुपए लेकर फरार हो गए थे. घटना को अंजाम देने के बाद तीनों अपने-अपने घरों में छिपे बैठे थे. बसना थाना प्रभारी ने बताया कि शनिवार अपरान्ह सवा 3 बजे तीन नकाबपोश मोटरसाइकिल से पिरदा ब्राम्हणपुरी मार्ग स्थित देशी शराब दुकान पहुंचे. उस समय सेल्समेन विजय सिदार अंदर काउंटर में शराब बेच रहा था तथा उनके दो अन्य साथी सेल्समेन आशीष प्रधान जो बाहर गया था, एक सेल्समेन हेमसागर पटेल दुकान के बाहर खड़ा था.
http://सपा नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, हमलावर फरार
तीनों नकाबपोश पहले बाहर में खड़े सेल्समेन को पिस्टल दिखाकर भगा दिया फिर अंदर से बंद देशी शराब दुकान के दरवाजे को धक्का देकर अंदर प्रवेश किया और सेल्समेन विजय सिदार को पिस्टल दिखाकर उनके गला पकड़कर शराब दुकान से बाहर दूर भगा दिया और जान से मारने की धमकी दी. नकाबपोश गल्ले में रखे 18530 रुपए लेकर फरार हो गए. जानकारी मिलते ही घटनास्थल पहुंची पुलिस ने सेल्समेन विजय सिदार और उनके दो अन्य साथी आशीष प्रधान, हेमसागर पटेल से पूछताछ की और सीसीटीव्ही कैमरा की रिकार्डिंग निकाली जिसमें तीनों आरोपी का चेहरा साफ दिखाई दे रहा था. थाना प्रभारी ने बताया कि मामले के बाद पतासाजी और जांच पड़ताल पश्चात आरोपी पंडरीपानी निवासी लखेश्वर यादव, लिमदरहा निवासी गोपाल यादव और रामभाठा निवासी धनसाय बरिहा को उनके गांव से गिरफ्तार किया गया. तीनों ही आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद अपने-अपने घरों में छिपे थे, फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है और लूटी गई रकम और हथियार की बरामदगी की जाएगी.
http://महिला T-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, हरमनप्रीत कप्तान







