আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

फिल्म जर्सी के सेट पर जख्मी हुए शाहिद कपूर, चेहरे पर आए 13 टांके

Published on: January 11, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. शाहिद कपूर इन दिनों फिल्म जर्सी की शूटिंग में बिजी हैं. लेकिन फिल्म जर्सी की शूटिंग के दौरान शाहिद कपूर के साथ एक हादसा हो गया है. वो सेट पर घायल हो गए हैं. उनके चेहरे पर 13 टांके आए हैं. मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, एक शॉट के दौरान सामने से बॉल तेजी से आई और उनके नीचे वाले होंठ पर लग गई. उनके होंठ से खून आने लगा और ठोड़ी भी सूज गई. तुरंत ही डॉक्टर को भी बुलाया गया. शाहिद को गंभीर चोट लगी.

http://दोस्त को कुलपति बनाने के लिए अमित शाह बनकर राज्यपाल से की बात, गिरफ्तार

शाहिद तब तक शूटिंग शुरू नहीं कर सकते जब तक कि उनकी सूजन ठीक ना हो जाए और उनके घाव ना भर जाएं. पांच दिनों के बाद उनकी चोट को देखने के बाद कोई एक्शन लिया जाएगा. पिंकवाला ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया है कि शाहिद अब ठीक हैं लेकिन कट इतना गहरा था कि उन्हें 13 टांके आए हैं. उनकी इस हालत की खबर सुनते ही पत्नी मीरा राजपूत चंडीगढ़ पहुंच गई हैं. हालांकि पहले से अब शाहिद की हालत काफी संभली हुई है.

http://लापरवाही पूर्ण संचालन पर एक राशन दुकान निलंबित, 42 को नोटिस

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now