আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

सिख युवक की हत्या की गुत्थी सुलझी, मंगेतर ने रची थी साजिश

Published on: January 10, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. सिख युवक की हत्या के मामले में पाकिस्तान पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान पुलिस ने दावा किया है कि घटना को मृतक की मंगेतर ने भाड़े के हत्यारों के जरिए अंजाम दिलाया क्योंकि वह उससे शादी नहीं करना चाहती थी. देश के उत्तर पश्चिमी प्रांत खैबर पख्तूनख्वा में बीते 4 जनवरी को अज्ञात बंदूकधारियों ने रवींद्र सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी. पुलिस ने कहा कि सिंह की हत्या के मामले का पर्दाफाश कर दिया गया है और घटना की साजिश में शामिल 18 साल की मंगेतर प्रेम कुमारी को गिरफ्तार किया गया है. एक्सप्रेस ट्रिब्यून को एक वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि कुमारी ने भाड़े के हत्यारों से सिंह की हत्या कराई क्योंकि वह उससे शादी नहीं करना चाहती थी.

http://लगातार दूसरे दिन सस्ता हुआ सोना-चांदी, जानिए आज का भाव

तब उसकी मंगेतर ने रवींद्र को ठिकाने लगाने के लिए एक खतरनाक कदम उठाया. खैबर पख्तूनवा प्रांत के मर्दान में एक शॉपिंग मॉल में शूटर्स ने रवींद्र को गोलियों से उड़ा कर उसकी हत्या कर दी. रवींद्र सिंह की बॉडी को पेशावर में फेंक दिया गया. रवींद्र को ठिकाने लगाने की डील उसकी मंगेतर ने शूटर्स से 7 लाख रुपए में की थी जिसका कुछ एडवांस पेमेंट भी कर दिया गया था. बता दें कि पाकिस्तान के पेशावर में एक अज्ञात शख्स ने सिख युवक रवींद्र सिंह की हत्या कर दी थी. पाकिस्तानी पत्रकार हरमीत सिंह का भाई रवींद्र खैबर पख्तूनवा प्रांत के शांगला का रहने वाला था. वह मलेशिया में रहता था और अपनी शादी के लिए घर आया हुआ था. जिस समय उसकी हत्या की गई, वह अपनी शादी के लिए शॉपिंग करने मॉल में गया हुआ था.

http://कुर्क की गई भूमि की नीलामी राशि शासकीय कोष में जमा, निवेशकों की राशि लौटाने की प्रक्रिया प्रारंभ

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now