बागबाहरा. जनपद पंचायत बागबाहरा के 25 जनपद सदस्य क्षेत्र में चlर जनपद क्षेत्र नर्रा, सिवनी, हाथीबाहरा, बिहाझर जनपद क्षेत्र से सदस्य आज नाम वापसी बाद निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं. सिवनी से शशि चंद्राकर, बिहाझर से इन्द्रा परदेशी बंजारे, हाथीबाहरा से रामबाई तुलाराम मांझी और नर्रा से नामेश्वरी परवेन्द्र दीवान जनपद पंचायत सदस्य निर्विरोध चुने गए हैं. सिवनी जनपद क्षेत्र से वर्तमान जनपद अध्यक्ष शशि चंद्राकर के खिलाफ भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष मूलचंद साहू की धर्मपत्नी श्रीमती अंजू साहू ने नामांकन दाखिल किया था लेकिन आज उन्होने कांग्रेस के पक्ष में नाम वापस लेकर भाजपा को तगड़ा झटका दिया है.
http://जियो ने लॉन्च की वाई-फाई कॉलिंग सुविधा, फ्री में कर सकेंगे ढेर सारी बातें
बीमारी से त्रस्त अधेड़ ने कुएं में कूदकर की आत्महत्या
पिथौरा. नगर के रावण भाटापारा वार्ड 1 निवासी किशन पटेल उर्फ राजू ने गुरुवार अलसुबह लगभग 4 बजे कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली. जय किशन पटेल पिता चुन्नीलाल पटेल (44) के बारे में मोहल्लेवासियों ने बताया कि वह लीवर की बीमारी से लंबे समय से जूझ रहा था. जिससे परेशान होकर उसने अपने घर स्थित कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पटेल वेल्डिंग के नाम से दुकान है जिसे वे संचालित करते थे. सूचना पर थाना प्रभारी कमला पुसाम ने घटनास्थल पहुंच कर जायजा लिया और मर्ग कायम कर जांच की जा रही है.
http://अंधविश्वास : बीमार ससुर को ठीक करने बहू पर चाकू से वार, आए 450 टांके







