আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

जियो ने लॉन्च की वाई-फाई कॉलिंग सुविधा, फ्री में कर सकेंगे ढेर सारी बातें

Published on: January 9, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. रिलायंस जियो ने वॉयस एंड वीडियो ओवर वाई-फाई सर्विस को लॉन्‍च करने की घोषणा की है. यह सर्विस किसी भी वाई-फाई पर और भारत में हर जगह काम करेगी और 150 से ज्यादा स्मार्टफोन जियो की इस सेवा को सपोर्ट करेंगे. दरअसल रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों को बेहतर सर्विस और अनुभव देने के लिए देशभर में वाई-फाई पर चलने वाली वॉइज और वीडियो सर्विस को लॉन्च किया है. जियो इस सर्विस को काफी महीनों से टेस्ट कर रहा था. लेकिन अब ये 16 जनवरी तक देशभर में लॉन्च हो जाएगी. जियो वाई-फाई कॉलिंग के लिए ग्राहक किसी भी वाई-फाई नेटवर्क का प्रयोग कर सकते हैं. ऐसा नहीं है कि जियो के वाई-फाई नेटवर्क पर ही इसका प्रयोग किया जा सकेगा.

http://अंधविश्वास : बीमार ससुर को ठीक करने बहू पर चाकू से वार, आए 450 टांके

जियो यूजर्स इस सर्विस के जरिए वीडियो कॉल भी कर पाएंगे. उदाहरण के तौर पर अगर आपके मोबाइल में इंटरनेट नहीं है तो आप किसी वाई-फाई या किसी से हॉटस्पॉट लेकर फोन पर आराम से बात कर सकते हैं.VoWiFi का सबसे बड़ा फायदा रोमिंग में होता है, क्योंकि आप किसी भी वाई-फाई के जरिए फ्री में बातें कर सकते हैं. आप VoWiFi कॉलिंग की सेटिंग तभी कर पाएंगे जब आपका फोन WiFi कॉलिंग को सपोर्ट करने वाला होगा और साथ ही आपका टेलीकॉम ऑपरेटर VoWiFi की सुविधा देता हो. आप अपने फोन के सेटिंग्स में जाकर चेक कर सकते हैं. अगर मोबाइल के नेटवर्क सेटिंग में वाई-फाई कॉलिंग का ऑप्शन दिख रहा है तो उसे इनेबल करके आप इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं.

http://पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन के पीए गिरफ्तार, यौन उत्पीड़न का है आरोप

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now