राजिम. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि भक्त राजिम माता ने जिस साहू समाज को अपनी मेहनत और त्याग से संगठित किया, आज वह समाज शिक्षा, कृषि व व्यवसाय सहित सभी क्षेत्रों में संगठित तरीके से काम कर आगे बढ़ रहा है और दूसरे समाज भी उनका अनुकरण कर रहे हैं. श्री बघेल आज राजिम के मेला स्थल में प्रदेश साहू संघ द्वारा आयोजित भक्त माता राजिम जयंती महोत्सव को सम्बोधित कर रहे थे. मुख्यमंत्री ने महोत्सव को संबोधित करते हुए कहा कि राजिम में मेला के सुव्यवस्थित संचालन के लिए मेला स्थल का चयन किया जाएगा. उन्होंने कलेक्टर को 5 एकड़ से ज्यादा भूमि चयन करने के निर्देश दिए. यहां भव्य भवन भी बनाया जाएगा जिसे भक्त माता राजिम के नाम से नामकरण किया जाएगा.
http://6 माह पहले किया था प्रेम विवाह, दंपत्ति ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
इस अवसर पर मंत्री ताम्रध्वज साहू ने राजिम भक्तिन माता की जयंती एवं नववर्ष की बधाई देते हुए कहा कि साहू समाज एक संगठित समाज के रूप में जाना जाता है. यह समाज अन्य समाज को भी दिशा दे सकता है. अभनपुर विधायक धनेंद्र साहू ने अपने उद्बोधन में साहू समाज की आराध्य देवी माता कर्मा जयंती के अवसर पर शासन द्वारा सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया. अखिल भारती तैलिक साहू महासभा के राष्ट्रीय महासचिव रामलाल गुप्ता ने राजिम जयंती की बधाई देते हुए मुख्यमंत्री से समाज के जनसंख्या के अनुरूप राजनीति भागीदारी की मांग की. उन्होंने छत्तीसगढ़ कांग्रेस की सरकार में कम से कम तीन मंत्री सहित निगम, मंडल में अधिक से अधिक समाज के लोगों को प्रतिनिधित्व देने की मांग की. कार्यक्रम का संचालन छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के प्रभारी महासचिव प्रवीण साहू ने किया. इस अवसर पर विशाल स्वास्थ शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 100 से ज्यादा नागरिकों ने रक्तदान किया. कार्यक्रम में महासमुंद सांसद चुन्नीलाल साहू, पूर्व सांसद चन्दूलाल साहू, प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी, संरक्षक विपिन साहू, रामलाल गुप्ता, पूर्व मंत्री श्रीमती रमशीला साहू एवं साहू समाज के पदाधिकारी डॉ ममता साहू, मोती लाल साहू, चन्द्रशेखर साहू, कृपाराम साहू, प्रीतम साहू, लेखराम साहू, दीपक ताराचंद साहू, टहल साहू यामिनी देवी साहू ,सरिता साहू, तुलसी साव, झलक राम साहू, थानेश्वर साहू, डॉ सियाराम साहू, संदीप साहू, सुरजीत साहू सहित साहू समाज के अन्य प्रतिनिधि, सदस्य और बड़ी संख्या में स्वजातीय बन्धु मौजूद थे.
http://निर्भया के दोषियों को 22 जनवरी को होगी फांसी, डेथ वॉरंट जारी







