रायपुर. प्रदेश के आम नागरिकों को पुलिस से होने वाली परेशानियों, पुलिस थानों में उनके द्वारा प्रस्तुत शिकायतों-रिपोर्ट पर त्वरित कार्रवाई न करने और थानों में रिपोर्ट करने जाने पर उनके साथ पुलिस कर्मचारियों द्वारा दुर्व्यवहार करने अथवा अनावश्यक विलंब करने एवं पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट होने पर राज्य का कोई भी व्यक्ति पुलिस महानिदेशक के समक्ष उपस्थित होकर सीधे आवेदन प्रस्तुत कर सकता है. पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी द्वारा आवेदकों द्वारा प्रस्तुत शिकायत पर त्वरित कार्रवाई हेतु पुलिस महानिदेशक कार्यालय में शिकायत विरूद्ध पुलिस सेल जो पूर्व से संचालित है, इसके प्रभारी अधिकारी राजेश अग्रवाल सहायक पुलिस महानिरीक्षक अपराध अनुसंधान विभाग, पुलिस मुख्यालय रायपुर को नियुक्त किया गया है. आवेदकों द्वारा उपस्थित होकर प्रस्तुत समस्त आवेदनों पर इनके द्वारा विधिवत त्वरित कार्रवाई कराई जाएगी.
http://नपा अध्यक्ष बने राजू साहू ने कहा- छोटे कार्यकर्ता को मिली बड़ी जिम्मेदारी
रामनामियों के रोम-रोम में राम : मुख्यमंत्री
जांजगीर-चांपा. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि रामनामियों के रोम रोम में राम बसते हैं. वे श्री राम के सच्चे अनुयायी हैं. उनमें राम के प्रति अटूट विश्वास और श्रद्धा हैं. छत्तीसगढ़ के गावों-कस्बो में तालाब निर्माण में रामनामी समाज के पुरखों का विशेष योगदान रहा है. मुख्यमंत्री ने कहा कि गांव-गांव मे तालाबों का निर्माण रामनामियों के दया भाव का प्रतीक है. मुख्यमंत्री बघेल सोमवार को जांजगीर-चांपा जिले के मालखरौदा विकासखण्ड के ग्राम पिकरीपार में रामनामी बड़े भजन मेला का शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल हुए और इस आयोजन के लिए सभी को बधाई और शुभकामनाएं दीं. मेले का आयोजन अखिल भारतीय रामनामी सतनामी महासभा के तत्वाधान में 06 से 08 जनवरी तक किया जा रहा है.
http://बड़े किसानों का 45% तक धान खरीदी का फरमान! गुस्साए किसानों ने खरीदी केंद्र में की तालाबंदी







