আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

एपीएल राशन कार्ड फार्म जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ी

Published on: September 17, 2019
---Advertisement---

रायपुर. खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने सार्वभौम सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत एपीएल राशन कार्ड के लिए आवेदन फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 17 सितम्बर से बढ़ाकर 23 सितम्बर करने के निर्देश दिए हैं. श्री भगत ने कहा है कि बीपीएल राशन कार्ड के लिए जो लोग आवेदन जमा नहीं कर पाये हैं, या जिनके राशन कार्ड में नवीनीकरण के बाद कोई त्रुटि है, ऐसे लोगों को पुराने राशन कार्ड पर ही राशन वितरित किया जाएगा. ऐसे लोगों को बीपीएल राशन कार्ड के लिए आवेदन फार्म जमा करने का मौका दिया जाएगा. ऐसे लोग जिन्हें नवीनीकृत बीपीएल राशन कार्ड नहीं मिल पाये हैं, उन्हें भी पुराने राशन कार्ड पर राशन वितरित किया जाएगा.

http://मनोहर ठाकुर अजजा विकास विभाग के विधायक प्रतिनिधि नियुक्त

खाद्य मंत्री के निर्देश पर खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के आयुक्त डॉ. कमलप्रीत सिंह ने इस संबंध में सभी जिला कलेक्टरों को पत्र लिखकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं. आयुक्त ने अपने पत्र में लिखा है कि नवीन एपीएल राशन कार्ड जारी करने के लिए पूर्व निर्धारित समय-सीमा को पुनरीक्षित किया गया है. सार्वभौम पीडीएस के अंतर्गत सामान्य एपीएल राशन कार्ड हेतु आवेदन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि 17 सितम्बर निर्धारित की गई है. राज्य शासन द्वारा लिए गए निर्णय अनुसार एपीएल राशन कार्ड हेतु आवेदन पत्र प्राप्त करने की तिथि में वृद्धि की गई है अब 23 सितम्बर तक आवेदन पत्र प्राप्त किए जा सकेंगे.

http://‘मन बैरागी’ का पहला पोस्टर रिलीज, फिल्म में दिखेगी पीएम मोदी की अनसुनी कहानी

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now