আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

‘जय संतोषी मां’ फेम एक्ट्रेस का निधन, राज कपूर के साथ डांस के बाद हुई थीं फेमस

Published on: February 21, 2023
---Advertisement---

नई दिल्ली. दिग्गज एक्ट्रेस और क्लासिकल डांसर बेला बोस (79) का निधन हो गया है. एक्ट्रेस क्लासिकल मणिपुरी डांस फॉर्म में ट्रेंड थीं. उन्होंने 1950 से 1980 तक इंडस्ट्री में काम किया था. उन्होंने ‘जीने की राह’, ‘जय संतोषी मां’ जैंसी फिल्मों से अपनी पहचान बनाई थी. उन्होंने 200 से ज्यादा हिंदी और क्षेत्रीय भारतीय फिल्मों में काम किया और अरुणा ईरानी और हेलेन के साथ उस दशक की जानी-मानी डांसर के रूप में ऊभरीं. बेला बोस को बड़ा ब्रेक तब मिला जब उन्हें राज कपूर के साथ ‘मैं नशे में हूं’ में डांस नंबर करने के लिए कहा गया था. ये मूवी 1959 को रिलीज हुई थी. उनका पहला लीडिंग रोल 21 साल की उम्र में 1962 की फिल्म ‘सौतेला भाई’ में था.

https://शिवसेना का नाम-चिह्न शिंदे गुट को दिए जाने के खिलाफ उद्धव गुट की याचिका स्वीकार

इसमें इनके अपोजिट गुरु दत्त नजर आए थे. बोस मल्टी टैलेंटेड थीं. एक अच्छी अदाकारा के साथ-साथ वह महान क्लासिकल डांसर थीं. वह कविताएं भी लिखती थीं. इसके अलावा उनमें पेंटर के गुण थे और वह नेशनल लेवल स्विमर भी थीं. बेला बोस ने फिल्ममेकर असीस कुमार से शादी की थी. एक्ट्रेस का जन्म कोलकाता में हुआ था. पिता उनके एक टेक्सटाइल बिजनेसमैन थे. उनकी मां होममेकर थीं. हालांकि बाद में उनका परिवार दिवालिया हो गया था. तब वह मुंबई आई थीं. हालांकि, यहां उनके पापा की मौत एक एक्सीडेंट में हो गई थी. बाद उन्होंने परिवार का पेट पालने के लिए फिल्मों में अपना हाथ आजमाना शुरू किया था. बेला बोस न केवल एक अच्छी कलाकार थीं. बल्कि वह एक प्यारी और इंस्पायरिंग मां और दादी भी थीं. वह अपने पीछे बेटे, बेटी और नाती-पोतों को छोड़ गई हैं.

https://पशुपालकों, गौठान समितियों और महिला समूहों को 8.63 करोड़ रुपए जारी

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now