नई दिल्ली. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दिल्ली में चल रहे दूसरे टेस्ट मैच में बड़ा विवाद हो गया है. टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली को जिस तरह से आउट दिया गया, उस पर सवाल खड़े हो रहे हैं. फैन्स ही नहीं बल्कि खुद विराट कोहली और टीम इंडिया का मैनेजमेंट पूरी तरह से इस विकेट को लेकर हताश नजर आया. भारत की पारी के 50वें ओवर में जब मैथ्यू कुन्हैनमैन ने विराट कोहली को बॉल डाली, तब बॉल पैड पर जा लगी. अंपायर ने इसे आउट दिया, लेकिन बाद में विराट कोहली ने इसका रिव्यू लिया.
https://एक्टर शाहनवाज प्रधान का हार्ट अटैक से निधन, ‘मिर्जापुर’ में बने थे ‘गुड्डू भैया’ के ससुर
रिव्यू में भी विकेट पर कोई साफ चीज़ पता नहीं लग रही थी, लेकिन अंपायर्स कॉल की वजह से विराट कोहली को आउट ही दिया गया. जब थर्ड अंपायर ने विराट कोहली को आउट दिया, तब वह गुस्सा हुए और आपत्ति जताते हुए पवेलियन की ओर लौट गए. ड्रेसिंग रूम में बैठा टीम इंडिया का मैनेजमेंट भी इस फैसले से खुश नहीं था, कोच राहुल द्रविड़ और बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ भी थर्ड अंपायर के फैसले से खुश नज़र नहीं आए. टीम इंडिया जब संकट में थी, तब विराट कोहली ही संभली हुई पारी खेल रहे थे और रवींद्र जडेजा के साथ मिलकर टीम इंडिया की पारी को आगे बढ़ा रहे थे. अपनी इस पारी में विराट कोहली ने 84 बॉल में 44 रन बनाए, इस दौरान उन्होंने 4 चौके लगाए.
https://64MP एंटी शेक कैमरे के साथ Vivo Y100 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत











