আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

महाशिवरात्रि पर राशि अनुसार करें ये उपाय, भोलेबाबा पूरी करेंगे हर मनोकामना

Published on: February 18, 2023
---Advertisement---

महाशिवरात्रि का पावन त्योहार आज मनाया जा रहा है. भोलेबाबा भी बहुत भोले हैं और वे भक्‍तों की श्रद्धापूर्ण भक्ति से बहुत जल्‍द ही प्रसन्‍न हो जाते हैं. राशि के अनुसार इन उपायों को करने से भोलेनाथ की कृपा तो आपको मिलती ही है साथ ही जीवन में आ रही दिक्कतों से भी छुटकारा मिलता है.

मेष : महाशिवरात्रि पर जल में दूध और शहद मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें. शक्कर या गुड़ की मीठी पुरी बनाकर शिव को भोग लगाएं. मन की सभी इच्छाएं फलीभूत होंगी.

वृषभ : इस दिन दही और गन्ने के रस से भगवान शिव का अभिषेक करें. साथ ही शिव के वाहन नंदी यानि बैल को चारा खिलाएं. अशुभ ग्रहों का असर दूर होगा.

मिथुन : संपन्नता और सुखी जीवन के लिए दूध, घी या शहद से शिवलिंग का अभिषेक करें. महाशिवरात्रि पर केसर से बनी मिठाई का शिव जी को भोग लगाएं.

https://शिंदे गुट को मिला ‘शिवसेना’ नाम और ‘तीर-कमान’ चिह्न

कर्क : धन, धान्य और लक्ष्मी की प्राप्ति के लिए शुद्ध घी से शिवलिंग का अभिषेक करें. शिवलिंग पर चंदन और चावल अर्पित करें.

सिंह : शिवलिंग का अनार के रस से अभिषेक करें. शिवरात्रि की शाम शिवलिंग के निकट घी का एक दीपक जलाएं. शीघ्र ही व्यापार और नौकरी में लाभ होगा.

कन्या : कॅरियर और व्यापार में तरक्की के लिए शिवलिंग का गन्ने के रस से अभिषेक करें. साथ ही शिवलिंग पर बेलपत्र और धतूरा चढ़ाने से भोलेनाथ प्रसन्न होंगे.

तुला : समस्त मनोरथों की पूर्ति के लिए गंगाजल से शिवलिंग का अभिषेक करें. भगवान शिव को भांग, धतूरा और बर्फी का भोग लगाएं.

वृश्चिक : शिवलिंग का कच्चे दूध से अभिषेक करें. 108 बेलपत्र और बेर शिव जी को चढ़ाएं। इस उपाय से समस्त मनोरथ पूर्ण होंगे.

https://चेतन शर्मा ने BCCI के चीफ सेलेक्टर पद से दिया इस्तीफा

धनु : भाग्योदय के लिए दूध में केसर मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें. बेलपत्र और आंकड़े के फूल से भगवान शिव का पूजन करना चाहिए.

मकर: सुख, सौभाग्य के लिए दूध में काले तिल मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें. भांग और धतूरा शिव जी को चढ़ाने से मनचाही सफलता मिलेगी.

कुंभ : सुखी जीवन के लिए दूध में केसर मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें. शमी के फूल से शिव पूजन करने से शनि की पीड़ा से मुक्ति मिलती है.

मीन : समस्त मनोकामनाओं को पूरा करने के लिए नारियल के पानी से शिवलिंग का अभिषेक करें. शिवलिंग पर चावल और चंदन अर्पित करें.

https://स्वरा भास्कर ने सपा नेता फहद अहमद से की शादी

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now