नई दिल्ली. आधा फरवरी निकल चुका है ऐसे में मौसम अभी भी अपना खेल दिखा रहा है. एक नए कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के 14 फरवरी की रात से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने की उम्मीद है. इससे कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में 15-17 फरवरी की रात से हल्की बारिश या गरज के साथ बर्फबारी और बिजली गिरने की संभावना है. इसके अलावा, 13-16 फरवरी तक अरुणाचल प्रदेश में हल्की बारिश या बर्फबारी का अनुमान लगाया गया है.13-14 फरवरी को उत्तर पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों के कुछ हिस्सों में तेज सतही हवाएं (25-35 किमी प्रति घंटे) चलने की संभावना है.
https://Women’s T20 WC: भारत ने पाकिस्तान को सात विकेट से हराया
मौसम की जानकारी देने वाली संस्था स्काईमेट ने कहा कि अगले 24 घंटों के दौरान 13-15 फरवरी के बीच पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तर मध्य प्रदेश और उत्तरी राजस्थान से लेकर उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की उम्मीद है. इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी संभव है. पूर्वी असम में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है और असम और सिक्किम के पश्चिमी हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है. दिन और रात का तापमान उत्तर पश्चिम और मध्य भारत और धीरे-धीरे देश के पूर्वी हिस्सों में भी गिर सकता है.
https://Ola S1 Air e-scooter लॉन्च, सिंगल चार्ज में चलेगा 165 किमी









