नई दिल्ली. भारत ने महिला टी20 वर्ल्ड कप के अपने ओपनिंग मैच में चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को सात विकेट से हरा दिया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 149 रन बनाए थे. जवाब में भारत ने 19वें ओवर में तीन विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया. पाकिस्तान के दिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के लिए यस्टिका भाटिया और शेफाली वर्मा ओपनिंग करने आईं. शेफाली ने 25 गेंदों का सामना करते हुए 33 रन बनाए. यस्टिका ने 2 चौकों की मदद से 17 रन बनाए. कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 12 गेंदों का सामना करते हुए 16 रन बनाए. जेमिमा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नाबाद अर्धशतक लगाया.
https://जंगल में पेड़ पर लटकी मिली इंजीनियरिंग छात्रा की लाश
उन्होंने 38 गेंदों का सामना करते हुए 53 रन बनाए. ऋचा घोषा ने 20 गेंदों में नाबाद 31 रन बनाए. इस तरह भारत ने 19 ओवरों में लक्ष्य हासिल कर लिया. इससे पहले पाकिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान के साथ 149 रन बनाए. कप्तान बिस्माह मारूफ ने शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने 55 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 68 रन बनाए. आयशा नसीम ने तूफानी पारी खेली. उन्होंने 25 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 43 रन बनाए. ओपनर मुनीबा अली 12 रन बनाकर आउट हुईं. जावेरिया खान ने 8 रनों का योगदान दिया. भारत के लिए राधा यादव ने 2 विकेट झटके. उन्होंने 4 ओवरों में 21 रन दिए. पूजा वस्त्राकर ने 4 ओवरों में 30 रन देकर एक विकेट लिया. दीप्ति शर्मा ने 4 ओवरों में 39 रन देकर एक विकेट लिया.
https://कई राज्यों के गवर्नर बदले, विश्वभूषण हरिचंदन छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल











