नई दिल्ली. देशभर के कई राज्यों के राज्यपाल बदले गए हैं. केंद्र सरकार के प्रस्ताव पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इन नामों पर मुहर लगा दी है. इसके पहले राष्ट्रपति ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और लद्दाख के उपराज्यपाल राधा कृष्णन माथुर का इस्तीफा स्वीकार किया था. इन जगहों पर नई नियुक्ति भी की गई है. महाराष्ट्र में कोश्यारी की जगह रमेश बैस को गर्वनर बनाया गया है. रमेश बैस अब तक झारखंड के राज्यपाल थे. छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके को भी बदला गया है. उनकी जगह आंध्र प्रदेश के राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन को तैनाती दी गई है. अनुसुइया उइके मणिपुर का राज्यपाल बनी हैं. (रिटायर) लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइम अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल बनाए गए हैं.
https://VIDEO : अक्षय-नोरा की केमिस्ट्री ने लगाई आग, आपने देखा क्या?
लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को सिक्किम का नया राज्यपाल बनाया गया है. बीजेपी के वरिष्ठ नेता सीपी राधाकृष्णन को झारखंड के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया है. वे रमेश बैस की जगह लेंगे. हिमाचल प्रदेश को भी नया राज्यपाल मिला है. शिव प्रताप शुक्ल को यहां नियुक्ति दी गई है. बीजेपी नेता गुलाब चंद कटारिया को असम का राज्यपाल बनाकर भेजा गया है. पूर्व जस्टिस एस अब्दुल नजीर को आंध्र प्रदेश का नया राज्यपाल बनाया गया है. मणिपुर के राज्यपाल ला गणेशन को नगालैंड का राज्यपाल बनाकर भेजा गया है. फागू चौहान को मेघालय का राज्यपाल बनाया गया है. राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को बिहार का नया राज्यपाल बनाया गया है. केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख को पूर्व ब्रिगेडियर बीडी मिश्रा के रूप में नया उपराज्यपाल मिला है.
https://अभनपुर बनेगा नगर पालिका, तामासिवनी में कॉलेज की स्वीकृति









