नई दिल्ली. 35 साल के ऑलराउंडर इरफान पठान ने शनिवार को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा कर दी. इरफान पठान ने रिटायरमेंट का ऐलान करते हुए कहा, ‘आज मैं सभी तरह की क्रिकेट से संन्यास ले रहा हूं. यह मेरे लिए भावुक पल है, लेकिन यह ऐसा पल है जो हर खिलाड़ी की जिंदगी में आता है. छोटी जगह से हूं और मुझे सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली जैसे महान खिलाड़ियों के साथ खेलने का मौका मिला, जिसकी हर किसी को तमन्ना होती है.
http://कांग्रेस की सरोज जितेंद्र बनीं नपा अध्यक्ष, मकबूल उपाध्यक्ष
बता दें कि इरफान पठान अक्टूबर 2012 में आखिरी बार टीम इंडिया की जर्सी में उतरे थे, जब उन्होंने कोलंबो में टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच खेला था. उन्होंने घरेलू क्रिकेट में आखिरी बार फरवरी 2019 में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में जम्मू-कश्मीर टीम का प्रतिनिधित्व किया. पठान ने पिछले महीने खुद को आईपीएल नीलामी पूल में भी नहीं रखा था. पठान ने 29 टेस्ट (1105 रन और 100 विकेट), 120 वनडे (1544 रन और 173 विकेट) और 24 टी-20 अंतरराष्ट्रीय (172 रन और 28 विकेट) मैच खेले हैं.
http://ट्रिपल रियर कैमरे के साथ लॉन्च हुआ सैमसंग Galaxy S10 Lite











