नई दिल्ली. तुर्की और सीरिया में सोमवार को आए 7.8 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप के बाद 40 घंटे में 243 से ज्यादा आफ्टरशॉक आए. इनमें से तीन की तीव्रता तो 6 से 7.5 तक थी. तुर्की और सीरिया में आए इन शक्तिशाली भूकंपों ने शहरों को मलबों में तब्दील कर दिया है. भूकंप प्रभावित क्षेत्रों से आ रहे वीडियो में हर तरफ मलबे में तब्दील इमारतें, लाशों के ढेर और तड़पते लोग नजर आ रहे हैं. तुर्की और सीरिया में अब तक भूकंप से 4300 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. तुर्की में 5600 से ज्यादा इमारतें जमींदोज हो गईं. ऐसी ही तबाही सीरिया में भी देखने को मिली.
https://पशुपालकों, गौठान समितियों और स्व-सहायता समूहों को 8.23 करोड़ रुपए जारी
तुर्की और सीरिया में रेस्क्यू टीमें मलबों में दबी जिंदगियों को बचाने के लिए जद्दोजहद कर रही हैं, लेकिन ठंड, बारिश और बर्फबारी ने इन टीमों की चुनौतियों को और बढ़ा दिया है. तुर्की के कई इलाकों में स्नो स्टोर्म की भी आशंका जताई जा रही है. तुर्की में सोमवार सुबह 04:17 बजे 7.8 तीव्रता का भूकंप आया था. भूकंप का केंद्र गाजियांटेप के पास था. यह सीरिया बॉर्डर से 90 किमी दूर स्थित है. ऐसे में सीरिया के कई शहरों में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए. यह तुर्की में 100 साल में सबसे तीव्रता वाला भूकंप बताया जा रहा है. तुर्की में 7.8 तीव्रता के भूकंप के बाद अब तक करीब 109 ऑफ्टरशॉक आए. भूकंप के 9 घंटे बाद आए आफ्टरशॉक की तीव्रता को 7.5 थी.
https://चिटफंड कंपनियों के 3274 निवेशकों को लौटाई गई 2.56 करोड़ रुपए की राशि









