আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

6 बेटियों के बाप ने 65 की उम्र में 23 साल की युवती से रचाई शादी, बताई यह दिलचस्प वजह

Published on: February 6, 2023
---Advertisement---

नई दिल्ली. अयोध्या के विकासखंड मवई के मां कामाख्या धाम मंदिर में रविवार को एक 65 साल के बुजुर्ग ने 23 साल की युवती के साथ शादी रचाई. बुजुर्ग पहले से छह लड़कियों का पिता है. रिपोर्ट्स के अनुसार बाराबंकी जिले के सुबेहा थाना क्षेत्र के जमीन हुसैना बाद पूरे चौधरी गांव के निवासी बुजुर्ग नकछेद यादव (65) ने रविवार को सिद्धपीठ मां कामाख्या देवी मंदिर में अपने से 42 साल छोटी युवती नंदनी यादव (23) के साथ रविवार को सात फेरे लिए. नकछेद यादव के पहले से ही छह पुत्रियां है, जिनका विवाह हो चुका है.

https://चिटफंड कंपनियों के 3274 निवेशकों को लौटाई गई 2.56 करोड़ रुपए की राशि

सभी अपने ससुराल में अपने पति व बच्चों के संग खुशहाल जिंदगी व्यतीत कर रही हैं. शादी के मौके पर दोनों पक्ष के लोग मौजूद थी. विवाह में लड़की व उसके घरवालों की रजामंदी भी बताई जा रही है. बुजुर्ग का कहना है कि पत्नी के मौत के बाद अकेलापन दूर करने के लिए उसने यह शादी रचाई. बुजुर्ग ने अपनी दूसरी शादी में जमकर डांस किया. यह युवती रांची की बताई जा रही है. वृद्ध ने बताया कि उसकी छह बेटियां हैं और उनकी शादी हो चुकी है. सभी ससुराल में हैं. पत्नी की मौत के बाद वह काफी अकेलापन महसूस कर रहा था इसलिए उसने दूसरी शादी की है.

https://महिला ने 7 किलो के बच्चे को दिया जन्म, बना दिया गजब का रिकॉर्ड

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now