আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

J-K में पहली बार मिला परफ्यूम बम, छूते ही हो जाता है ब्लास्ट

Published on: February 2, 2023
---Advertisement---

नई दिल्ली. जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया है, जो नरवाल इलाके में हुए डबल ब्लास्ट में शामिल था. यह आतंकी पाकिस्तान में बैठे लश्कर-ए-तैयबा के हैंडलर के साथ संपर्क में था. इतना ही नहीं आतंकी के पास परफ्यूम बम मिला है. जम्मू कश्मीर डीजीपी दिलबाग सिंह ने बताया कि 20 जनवरी को दो आईईडी बम प्लांट किए गए थे. ये 21 जनवरी को 20 मिनट के अंतराल में ब्लास्ट हुए थे. ये IED बड़ी साजिश के तहत प्लांट किए गए थे. पहले ब्लास्ट में 9 लोग जख्मी भी हुए थे. बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को खाली कराकर तलाशी अभियान चलाया था. तभी दूसरा ब्लास्ट हुआ था. ऐसे में इस ब्लास्ट में किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा था.

https://महिला सरपंच ने पति को दिए लाखों के काम, पुत्र-दामाद को भी किया लाभान्वित!

जबकि दूसरा ब्लास्ट काफी तेज था. डीजीपी ने बताया कि इस मामले में आतंकी आरिफ को गिरफ्तार किया गया है. वह रियासी का रहने वाला है. आरिफ सरकारी टीचर है. ये पिछले 3 साल से सीमा पार लश्कर-ए-तैयबा के हैंडलर के साथ जुड़ा था. आतंकी आरिफ के पास परफ्यूम बम बरामद हुआ है. पहली बार इस तरह का परफ्यूम आईईडी मिला है. उन्होंने बताया कि परफ्यूम बम में आईईडी होता है, अगर कोई इसे छूता, खोलता या दबाने की कोशिश करता है, यो यह फट जाता है. आतंकी आरिफ का पाकिस्तानी कनेक्शन मिला है. डीजीपी ने बताया कि आरिफ ने माना है कि फरवरी 2022 में शास्त्री नगर में एक IED धमाका हुआ था, उसमें आरिफ शामिल था. कटरा में धमाके के बाद बस में आग लगी थी, आरिफ ने माना है कि वो IED बस में इसी ने लगाई थी.

https://मुख्यमंत्री ने केन्द्र सरकार के बजट को बताया निराशाजनक

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now