আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

इंग्लैंड को रौंदकर भारत ने जीता अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप

Published on: January 29, 2023
---Advertisement---

नई दिल्ली. अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप के फाइनल में भारत ने इंग्लैंड को सात विकेट से हराकर टूर्नामेंट जीत लिया है. टीम इंडिया ने इस विश्व कप के पहले संस्करण को जीतकर इतिहास रच दिया है. इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 69 रन का लक्ष्य रखा था और टीम इंडिया ने तीन विकेट खोकर इसे हासिल कर लिया. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही.16 रन पर तीन विकेट गंवाने के बाद इंग्लैंड की टीम दबाव में आ गई और इसका फायदा उठाकर भारतीय गेंदबाजों ने नियमित अंतराल में विकेट लिए और इंग्लैंड की टीम को 68 रन पर समेट दिया. इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा 19 रन मेकडोनाल्ड ने बनाए. वहीं, एलेक्सा स्टोनहाउस और सोफिया ने 11 रन की पारियां खेलीं. हॉलैंड ने भी 10 रन बनाए.

https://राजस्व प्रकरणों के निराकरण में देरी पर कलेक्टरों पर होगी कार्रवाई : मुख्यमंत्री

इन चारों के अलावा इंग्लैंड की कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाई. भारत के लिए तितास साधु, अर्चना देवी और पार्श्वी चोपड़ा ने दो-दो विकेट लिए. वहीं, मन्नत कश्यप, शेफाली वर्मा और सोनम यादव को एक-एक विकेट मिला. लक्ष्य का पीछे करने उतरी भारतीय टीम के तीसरे ओवर में कप्तान शेफाली 15 रन बनाकर आउट हो गईं. अगले ही ओवर में श्वेता सेहरावत भी पांच रन बनाकर आउट हो गईं. दो विकेट जल्दी गिरने के बाद भारतीय टीम दबाव में आ गई थी, लेकिन सौम्या तिवारी (24*) और गोंगडी त्रिशा (24) की जोड़ी ने तीसरे विकेट के लिए 46 रन की साझेदारी की. हालांकि, गोंगडी त्रिशा भारत की जीत से ठीक पहले आउट हो गईं. अंत में सौम्या तिवारी ने मैच खत्म किया. इंग्लैंड के लिए हेना बेकर, ग्रेस स्क्रीवेंस और एलेक्सा स्टोनहाउस ने एक-एक विकेट लिया.

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now