আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

तंत्र-मंत्र के फेर में पिता ने गला रेतकर की बेटी की हत्या, गिरफ्तार

Published on: January 4, 2020
---Advertisement---

मुंगेली. तंत्र-मंत्र के फेर में पड़कर एक पिता ने हसिए से महज 1 साल की बेटी का गला काट दिया. मामले में आरोपी पिता को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस से के मुताबिक घटना जिले के तराई गांव की है जहां आरोपी रंजीत पटेल अपने परिवार के साथ रहता है. उसकी दो बेटियां हैं. एक बेटी की उम्र करीब 3 साल है. आरोपी ने अपनी छोटी बेटी की हत्या की. बताया जा रहा है कि शुक्रवार को आरोपी की पत्नी और दोनों बेटी घर पर मौजूद थे. इसी दौरान अचानक वो अपनी छोटी बेटी के एक कमरे में ले गया और दरवाजा अंदर से बंद कर दिया.

http://विधायक देवती कर्मा के PSO ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

बच्ची की मां भी कुछ नहीं समझ पाई और इतने में रंजीत ने बच्ची की हत्या कर दी. कमरे का दरवाजा खोलकर वह भागने लगा, उसकी पत्नी ने शोर मचाकर मदद मांगी और लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को इस घटना की सूचना दी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस की पूछताछ में आरोपी रंजीत ने स्वीकार करते हुए कहा कि देवी ने उससे बेटी की बलि मांगी थी. इसके चलते हंसिया से गला रेतकर उसकी बलि चढ़ा दी.

http://Vivo S1 Pro भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशंस

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now