रायपुर. बारिश के बाद कड़ाके की ठंड पड़ रही है. इधर, मौसम विभाग ने एक बार फिर प्रदेश में 48 घंटे के लिए चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए ऑरेंज अलर्ट और 48 घंटे के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर मध्यम से घना कोहरा छाने की संभावना है. वहीं अगले 48 घंटे में प्रदेश के सभी उत्तरी संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर मध्यम से घना कोहरा छाने की संभावना है. शेष सभी जिलों में मध्यम से हल्का धुंध व कोहरा छाने की संभावना है.
http://Vivo S1 Pro भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशंस
तेंदुआ खाल जब्त, 7 आरोपी गिरफ्तार
रायपुर. दंतेवाड़ा वनमण्डल के अंतर्गत गीदम से 4 किलोमीटर दूर बीजापुर रोड स्थित बड़े केरला गांव में चार तेंदुआ खाल को जब्त करने सहित 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. उक्त कार्रवाई के तहत वन विभाग के साथ-साथ पुलिस थाना गीदम द्वारा संयुक्त रूप से तेंदुआ खाल के तस्करी में लिप्त आरोपियों को पकड़ लिया गया है. इनमें एक तेंदुआ खाल की लम्बाई सिर से पूंछ तक 189 सेंटीमीटर, दूसरे तेंदुआ खाल की लम्बाई सिर से पूंछ तक 193 सेंटीमीटर, तीसरे तेंदुआ खाल की लम्बाई सिर से पूंछ तक 160 सेंटीमीटर और चौथे तेंदुआ खाल की लम्बाई सिर से पूंछ तक 183 सेंटीमीटर है. इसके साथ ही अभियान दल द्वारा आरोपियों से तेंदुआ के 7 नग नाखून भी जब्त किए गए हैं.
http://किसानों के लिए राज्य स्तरीय हेल्प लाइन नंबर शुरू, शिकायत और सुझाव करा सकते हैं दर्ज







