नई दिल्ली. बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को जान से मारने की धमकी मिली है. शास्त्री के मध्य प्रदेश स्थित छतरपुर जिला निवासी चचेरे भाई लोकेश गर्ग के मोबाइल नंबर पर धमकी भरा कॉल आया था. पुलिस ने केस दर्ज कर इस मामले की जांच शुरू कर दी है. जिले के बमीठा थाना इलाके के गढ़ा गांव में रहने वाले लोकेश गर्ग (27) बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के चचेरे भाई हैं. बीते रविवार की रात 9:15 बजे पर अज्ञात का कॉल आया. रिसीव करने पर दूसरी तरफ से शख्स बोला कि धीरेंद्र से बात कराओ. जब लोकेश गर्ग ने कहा कि कौन धीरेंद्र. तो कॉल करने वाले ने कहा कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री. इसके जवाब में लोकेश बोले कि हामरी उन तक पहुंच नहीं है.
https://कुमकुम सर्जिकल हॉस्पिटल में प्रतिदिन सेवा दे रहे डॉ. प्रवीण
बात करा पाना आसान नहीं है. यह सुन दूसरी तरफ से शख्स बोला कि मेरा नाम अमर सिंह है. तुम धीरेंद्र की तेरहवीं की तैयारी कर लेना और फोन काट दिया. छतरपुर के एसपी सचिन शर्मा ने केस दर्ज किए जाने की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि आरोपी का नाम अमर सिंह है. थाना बमीठा में धारा 506, 507 के अंतर्गत अमर सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है. इससे पहले, धीरेंद्र शास्त्री को चुनौती देने वाले अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के श्याम मानव को भी जान से मारने की धमकी मिल चुकी है. धमकी मिलने के बाद उनकी सुरक्षा को और बढ़ा दिया गया है. श्याम मानव ने धीरेंद्र शास्त्री पर अंधविश्वास को बढ़ावा देने का आरोप लगाया था.









