আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

ICC Men’s T20I टीम ऑफ द ईयर-2022 का ऐलान, 3 भारतीय खिलाड़ियों को मिली जगह

Published on: January 23, 2023
---Advertisement---

नई दिल्ली. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने साल 2022 की बेस्ट पुरुष टी20 इंटरनेशनल टीम का ऐलान कर दिया है. इस टीम में भारत के तीन खिलाड़ियों को जगह मिली है. वहीं इंग्लैंड के जोस बटलर को इस टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है. आईसीसी की साल 2022 की बेस्ट टी20 टीम में भारत के तीन, पाकिस्तान के दो, इंग्लैंड के दो, श्रीलंका, न्यूजीलैंड, जिम्बाब्वे और आयरलैंड के एक-एक खिलाड़ी को जगह मिली है.

https://नए फीचर्स के साथ Hyundai Aura Facelift लॉन्च, जानिए कीमत

बता दें कि क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था पूरे साल सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को इस टीम में शामिल करती है. दिलचस्प बात यह है कि आईसीसी ने साल 2022 की बेस्ट टी20 इंटरनेशनल टीम में आयरलैंड और जिम्बाब्वे के एक-एक खिलाड़ी को भी चुना है. वैसे, इन दोनों ने इस फॉर्मेट में बीते साल कमाल का प्रदर्शन किया और इसी वजह से दोनों खिलाड़ियों को आईपीएल नीलामी में भी खरीदा गया था. यह दोनों खिलाड़ी हैं सिकंदर रजा और जोश लिटिल. रजा स्पिन ऑलराउंडर हैं तो लिटिल बाएं हाथ के तेज गेंदबाज भी हैं.

https://‘तू झूठी मैं मक्कार’ का ट्रेलर रिलीज, रणबीर-श्रद्धा की खास कैमिस्ट्री

साल 2022 की बेस्ट टी20 टीम-

जोस बटलर (कप्तान और विकेटकीपर), मोहम्मद रिजवान, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ग्लेन फिलिप्स, सिकंदर रजा, हार्दिक पांड्या, सैम कर्रन, वानिंदु हसारंगा, हारिस रऊफ और जोश लिटिल.

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now