नई दिल्ली. बिग बॉस 16 की कंटेस्टेंट बनकर राजस्थानी डांसर और देसी शकीरा गोरी नागोरी ने खूब धूम मचाई थी. उनका लेटेस्ट डांस वीडियो सामने आया है, जिसे सोशल मीडिया पर खूब प्यार मिल रहा है. गोरी नागोरी ने खुद ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर ब्राजील गाने पर अपना वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके लटके झटके देख लोगों का मुंह फटा रह गया. वह बोल्ड आउटफिट में खुले बालों में नजर आ रही हैं. उनके एक्सप्रेशन भी कातिलाना है. हाई हील्स में जो वह झूमी है… उसे देख लोगों का मुंह ही खुला रह गया.
https://अंधे कत्ल का खुलासा, 6 हजार रुपए न देने पर पुत्र ने की थी पिता की हत्या
कुछ लोगों ने गोरी की तारीफ में कसीदे पढ़े तो कुछ ने कहा कि वह उनके डांस को खूब पसंद करते हैं. अब तक हजारों लोगों ने गोरी के इस वीडियो को देख डाला है. साथ ही कमेंट्स की बारिश भी झमाझम हो रही है. बता दें गोरी नागोरी को देसी शकीरा कहा जाता है. वह राजस्थान की लोक डांसर हैं. वह सलमान खान के शो बिग बॉस में नजर आई थीं. हालांकि कुछ हफ्तों बाद वह शो से बाहर हो गई थीं. यहां उनकी दोस्ती मंडली से हुई थी लेकिन कुछ दिनों बाद उनकी साजिद खान से खासा बहस होने लगी थी. मगर एमसी स्टैन उनके अंत तक सबसे अच्छे दोस्त रहे थे.
https://मैदान में दौड़ता हुआ आया बच्चा और रोहित लगा लिया गले










