नई दिल्ली. उत्तर-पश्चिम भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के चलते मैदानी इलाकों के तापमान में बढ़त देखी जा रही है. लेकिन बारिश और आसमान में बादल एक बार फिर ठंड बढ़ा सकती है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी की है. आईएमडी वैज्ञानिक एसएस रॉय का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण 24 और 25 जनवरी को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश की संभावना है.
https://टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हराया, सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त
जबकि दिल्ली में 24 से 26 जनवरी के बीच हल्की बारिश और बादल छाए रहने की संभावना है. एसएस रॉय ने कहा कि अभी तापमान में गिरावट है जो अगले 5 दिनों तक जारी रहेगा. हालांकि, अगले हफ्ते के अंत तक न्यूनतम तापमान बढ़ेगा और अधिकतम तापमान गिरेगा. वहीं पहाड़ों की बात की जाए तो आईएमडी के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 23 से 27 जनवरी के बीच जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी देखने को मिलेगी और 24 से 26 जनवरी को ये अपनी चरम सीमा पर होगी.
https://किली पॉल का लेटेस्ट भोजपुरी वीडियो, बहन नीमा संग उड़ाया गर्दा









