আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हराया, सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त

Published on: January 21, 2023
---Advertisement---

रायपुर. टीम इंडिया ने रायपुर वनडे में न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हरा दिया है. दूसरे वनडे में भारतीय टीम को जीत के लिए 109 रन बनाने थे. टीम इंडिया ने महज 20.1 ओवर में सिर्फ दो विकेट खोकर आसानी से लक्ष्य का पीछा कर लिया. इसके साथ ही भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त भी बना ली है. टीम इंडिया के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने 51 रनों की पारी खेली. इसके अलावा शुभमन गिल 40 और ईशान किशन 08 रन पर नाबाद लौटे. विराट कोहली ने 11 रन बनाए. इससे पहले भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का फैसला किया था.

https://भारत-न्यूजीलैंड मैच के टिकटों की कालाबाजारी, 9 दलाल गिरफ्तार

पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड टीम 34.3 ओवर में महज 108 रनों पर सिमट गई. इस तरह भारतीय टीम को मैच और सीरीज जीतने के लिए 109 रनों का लक्ष्य मिला था. भारतीय गेंदबाजों के आगे न्यूजीलैंड के 8 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं पार कर सके थे. मेहमान टीम के लिए ग्लेन फिलिप्स ने सबसे ज्यादा 36 रन बनाए. इसके अलावा पिछले मैच के हीरो माइकल ब्रेसवेल 22 जबकि मिचेल सैंटनर 27 रन बनाकर चलते बने. भारतीय गेंदबाजों की बात करें तो मोहम्मद शमी सबसे कामयाब गेंदबाज रहे. मोहम्मद शमी ने 6 ओवर में 18 रन देकर 3 विकेट झटके. इसके अलावा हार्दिक पांड्या और वाशिंगटन सुंदर को 2-2 कामयाबी मिली. जबकि मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव और शार्दुल ठाकुर ने 1-1 विकेट अपने नाम किया.

https://लव मैरिज के बाद पता चला पति है सिर्फ 12वीं पास, पत्नी ने मांगा तलाक

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now