नई दिल्ली. मौसम विभाग ने दिल्ली, यूपी समेत कई राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश में 23-24 जनवरी को भारी बारिश होगी. इसके अलावा, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 24 जनवरी को भारी बारिश का अलर्ट है. इसके अलावा, IMD ने बताया है कि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी यूपी में 23 जनवरी को हल्की से मध्यम बारिश होगी. इन राज्यों में 24 से 27 जनवरी तक बारिश की तीव्रता में बढ़ोतरी हो सकती है. वहीं, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 24 से 27 जनवरी तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.
https://मीडियाकर्मी ने भीड़ से बुलाई महिला, पं. शास्त्री ने पहले ही बना दिया था समस्या का पर्चा
वहीं, पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिसकी वजह से भीषण ठंड से राहत मिल गई है. मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर पश्चिम भारत, मध्य प्रदेश और पूर्वी भारत के ज्यादातर राज्यों में मिनिमम टेम्प्रेचर 6-10 डिग्री सेल्सियस के बीच में रहा है. हालांकि, कानपुर में न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. इसके अलावा, ओडिशा, असम, मेघालय और त्रिपुरा में सुबह और शाम के समय घना कोहरा दर्ज किया गया. जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में हल्की बारिश और बर्फबारी हुई. इसके अलावा, पंजाब, हरियाणा और उत्तर पश्चिम राजस्थान में भी हल्की बारिश देखी गई.
https://महिला पर पेशाब करने के मामले में एयर इंडिया पर 30 लाख जुर्माना, पायलट का लाइसेंस सस्पेंड









