আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

महिला पर पेशाब करने के मामले में एयर इंडिया पर 30 लाख जुर्माना, पायलट का लाइसेंस सस्पेंड

Published on: January 20, 2023
---Advertisement---

नई दिल्ली. डीजीसीए ने एयर इंडिया की फ्लाइट में महिला यात्री पर पेशाब करने के मामले में एयरलाइन कंपनी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. एयर इंडिया पर 30 लाख रुपए का जुर्माना लगाने के साथ ही डीजीसीए ने फ्लाइट के पायलट इन-कमांड का लाइसेंस 3 महीने के लिए निलंबित कर दिया है. इतना ही नहीं, डीजीसीए ने एयर इंडिया की फ्लाइट सर्विस के डायरेक्टर पर भी 3 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है. दरअसल, 26 नवंबर 2022 को न्यूयार्क से दिल्ली आ रहे एयर इंडिया के विमान में यात्री शंकर मिश्रा ने एक बुजुर्ग महिला पर पेशाब कर दिया था. वह नशे में धुत था. महिला ने एयरलाइंस से घटना के अगले ही दिन लिखित में शिकायत की थी.

https://पीएम मोदी ने 71 हजार युवाओं को दिया नियुक्ति पत्र, कहा- रोजगार मेले सरकार की पहचान

आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होने पर महिला ने दिल्ली पुलिस में 4 जनवरी को शिकायत की थी. दिल्ली पुलिस के पूछताछ करने पर एयर इंडिया ने घटना के संबंध में जानकारी दी थी. इसके बाद दिल्ली पुलिस ने आरोपी शंकर मिश्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी. आव्रजन ब्यूरो ने उसके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी किया था. दिल्ली पुलिस की एक टीम ने उसे 7 जनवरी, 2023 को बेंगलुरु से गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया था, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था. एयर इंडिया ने अपने स्तर पर कार्रवाई करते हुए आरोपी शंकर मिश्रा पर पहले 30 दिन का उड़ान प्रतिबंध लगाया था. एक दिन पहले एयर इंडिया की ओर बयान जारी कर बताया गया कि आरोपी शंकर मिश्रा पर 4 महीने का उड़ान प्रतिबंध लगाया गया है.

https://माधुरी दीक्षित की हमशक्ल का वीडियो वायरल, आपने देखा?

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now