नई दिल्ली. भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सुरक्षा में एक बार फिर चूक का मामला सामने आया है. दरअसल, राहुल गांधी जब होशियारपुर के दसूहा में अपनी पदयात्रा कर रहे थे तब अचानक से एक युवक सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए उनके पास आ गया है. उसने राहुल गांधी के गले लगा लिया. हालांकि, उनके आस-पास मौजूद लोगों और सुरक्षाबल के जवानों ने युवक को तुरंत दूर कर दिया. वहीं रास्ते में राहुल गांधी के टी-ब्रेक से पहले एक व्यक्ति वहां आया और उनके साथ फोटो लेकर चला गया. पंजाब और जम्मू कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा को लेकर केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने जरूरी इंतजाम किए हुए हैं. राहुल गांधी को जेड प्लस सुरक्षा मिली हुई है.
https://इंटरनेट पर वायरल हुआ सिद्धार्थ शुक्ला के हमशक्ल का वीडियो
बता दें कि सुरक्षा एजेंसियों ने राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर अलर्ट जारी किया है और भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कुछ जगहों पर ना चलने की सलाह दी है. सुरक्षा सूत्रों ने जानकारी दी है कि राहुल गांधी को जम्मू-कश्मीर में कुछ जगहों पर पैदल चलने से बचना चाहिए. सुरक्षा एजेंसियों ने राहुल गांधी को पैदल की जगह कार से चलने की सलाह दी है. बता दें कि राहुल गांधी ने 7 सितंबर 2022 को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की थी और जम्मू-कश्मीर तक जाएगी. इस दौरान राहुल 150 दिनों में 3750 किलोमीटर की यात्रा पैदल करेंगे. राहुल की यह यात्रा 12 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों को कवर करेगी.
https://तातापानी महोत्सव : बॉलीवुड सिंगर शान के गानों से मंत्रमुग्ध हुए दर्शक









