नई दिल्ली. विराट कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की घरेलू वनडे सीरीज में दो शतक लगाए और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने. कोहली को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया. भारतीय टीम ने श्रीलंका को सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया. सीरीज का तीसरा मुकाबला तिरुवनंतपुरम में रविवार को खेला गया, जिसमें भारतीय टीम ने 317 रनों से जीत दर्ज की. इस मैच में भी विराट कोहली के बल्ले का जलवा देखने को मिला. कोहली ने करियर का 46वां शतक जमाया. कोहली ने मैच में 110 बॉल पर नाबाद 166 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 8 छक्के और 13 चौके जमाए. इसी पारी के दौरान कोहली ने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की स्टाइल में उनका हेलिकॉप्टर शॉट भी लगाया.
https://विमान हादसे से पहले एयर होस्टेस ने बनाया था वीडियो, अब हो रहा वायरल
यह शॉट इतनी ताकत से लगाया था कि बॉल 97 मीटर दूर जाकर गिरी. कोहली के इस हेलिकॉप्टर शॉट का भी वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. कोहली ने यह शॉट अपनी पारी के दौरान 44वें ओवर की तीसरी बॉल पर लगाया. ओवर कुसन रजिथा कर रहे थे. वीडियो में आप सुन सकते हैं कि कमेंटेटर्स भी कह रहे हैं कि कोहली ने माही शॉट खेला है. बता दें कि जिस समय विराट कोहली ने यह धोनी की तरह हेलिकॉप्टर शॉट लगाया, तब वह शतक पूरा कर चुके थे. कोहली ने जब 101 रनों के स्कोर पर खेल रहे तब उनके बल्ले से यह हेलीकॉप्टर शॉट आया था. शतक के बाद कोहली और ज्यादा आक्रामक हो गए थे.
https://शराब खरीदने की बात को लेकर हुए विवाद में दोस्त की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
https://twitter.com/its_manu01/status/1614610878539911179?s=20&t=iXxue1VRNMRFnjNDnaqJkw











