महासमुंद/बागबाहरा. शराब खरीदने की बात को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति ने दोस्त की हत्या कर दी. आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बागबाहरा पुलिस के अनुसार सुरेश साहू ने पुलिस को सूचना दी कि 14 जनवरी सुबह 4 बजे उनके बड़े भाई दिनेश साहू (50) निवासी बागबाहरा पड़ोसी के घर के सामने गिरने से मौत हो गई. सूचना पर पुलिस ने पंचनामा के दौरान शव का निरीक्षण किया तो पाया कि उसके सिर में चोट के निशान दिखे. शॉर्ट पीएम में डॉक्टर ने मृत्यु की प्रकृति होमीसाइडल (हत्या) होना लेख किया. जांच पंचनामा कार्रवाई, परिजनों के कथनों व शॉर्ट पीएम के आधार पर धारा 302 के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया.
https://SBI ने MCLR में की बढ़ोतरी, लोन लेना हुआ महंगा
बाद मुखबिरों से पता चला कि घटना से कुछ समय पहले दिनेश साहू और उसके साथी भोलादास मानिकपुरी एक-दूसरे से विवाद करते देखे गए थे. दिनेश को सड़क में पड़े होने व मृत्यु हो जाने की सूचना लोगों को भोलादास मानिकपुरी ने ही दी थी. संदेह होने पर भोलादास से पूछताछ की गई. उसने पहले घटना के संबंध में जानकारी होने से इंकार किया, लेकिन कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने बताया कि घटना वाली रात दोनों ने साथ में शराब सेवन किया था. उसने दिनेश को और शराब खरीदने बोलने पर दोनों के बीच विवाद हुआ और आवेश में आकर उसने डण्डे से दिनेश के सिर में दो वार किया व उसे पटक दिया, जिससे दिनेश की मौत हो गई. आरोपी भोलादास मानिकपुरी (55) निवासी वार्ड-14 पोटरपारा की स्वीकारोक्ति के आधार पर उसके घर से घटना में प्रयुक्त डण्डा जब्त कर धारा 302 के गिरफ्तार किया गया.
https://वृंदावन के मंदिर में हेमा मालिनी ने गाया भजन, वीडियो वायरल







