नई दिल्ली. एसबीआई क्लर्क की 7870 पदों पर बंपर भर्तियां निकली हैं. एसबीआई ने जूनियर एसोसिएट (कस्टमर सपोर्ट एवं सेल्स) पदों पर भर्ती के लिए sbi clerk notification 2020 जारी कर दिए हैं. इसे आप एसबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट www.sbi.co.in पर देख सकते हैं. आवेदन की प्रक्रिया 3 जनवरी यानी आज से शुरू हो रही है और अंतिम तिथि 26 जनवरी 2020 है. प्री एग्जाम फरवरी/मार्च 2020 में होंगे और मेन्स 19 अप्रैल 2020 को होंगे.
http://जवान के मौत के बाद घर आया पार्थिव शरीर, पत्नी ने कुएं में कूदकर दे दी जान
आयु सीमा
आयु की न्यूनतम सीमा 20 और अधिकतम 28 वर्ष है. आयु की गणना 1 जनवरी, 2020 से की जाएगी. आवेदक का जन्म 02.01.1992 से पहले और 01.01.2000 के बाद न हुआ हो. एससी, एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को आयु की अधिकतम सीमा में 5 वर्ष, ओबीसी को 3 वर्ष और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवार को 10 वर्ष की छूट दी गई है.
शैक्षणिक योग्यता
भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी संस्थान या यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने वाले उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं. जिन उम्मीदवारों के पास IDD (इंटिग्रेटेड डुअल डिग्री) सर्टिफिकेट है, वह यह सुनिश्चित करें कि IDD पास करने की तारीख 01.01.2020 से पहले की हो.
http://नारियल पानी व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन प्री और मेन्स एग्जाम के बाद लोकल लैंग्वेज टेस्ट के आधार पर किया जाएगा. प्रीलिम्स पास करने वाले ही मेन्स परीक्षा दे सकेंगे.
एप्लिकेशन फीस
SC/ ST/ PWD/ XS उम्मीदवारों के लिए : शून्य
जनरल/ OBC/ EWS उम्मीदवार : 750 रुपए









