नई दिल्ली. राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पंजाब पहुंची हैं. शुक्रवार को यात्रा जालंधर से निकली. इस दौरान अचानक उस समय हड़कंप मच गया जब सांसद संतोख सिंह चौधरी बेहोश होकर गिर पड़े. उन्हें अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों ने चेकअप के बाद उनके हार्ट अटैक से निधन की सूचना दी. घटना के बाद भारत जोड़ो यात्रा बीच रास्ते में ही रोक दी गई. कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी का अंतिम संस्कार रविवार को उनके गांव में किया जाएगा. पंजाब के जालंधर से कांग्रेस सांसद चौधरी संतोख सिंह लुधियाना पहुंचे थे. वह राहुल गांधी के साथ यात्रा में चल रहे थे.
https://‘रिश्वतखोरी की शिकायतों, महुआ शराब बनाने वाले आदिवासियों से अवैध वसूली पर होगी कार्रवाई’
बताया जा रहा है कि इस दौरान अचानक उनके सीने में दर्द हुआ. तेज पसीना आया. वह गिर पड़े. आनन-फानन में संतोख सिंह को फगवाड़ा के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. बता दें कि संतोख सिंह चौधरी का जन्म 18 जून 1946 को हुआ था. वह पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री और जालंधर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से संसद भी रहे हैं. उन्होंने 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की टिकट पर संसदीय चुनाव लड़ा था और जीते थे. इसके अलावा वह 2019 में भी लोकसभा सांसद रहे. अभी उनका जालंधर लोकसभा सीट से ही संसदीय कार्यकाल चल रहा था.









