আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

भारत ने श्रीलंका को 4 विकेट से हराया, सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त

Published on: January 12, 2023
---Advertisement---

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को कोलकाता में खेले गए दूसरे वनडे मैच में 4 विकेट से हरा दिया. टीम इंडिया ने इस जीत के साथ ही तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है. श्रीलंका ने पहले बैटिंग करते हुए भारत को 216 रनों का लक्ष्य दिया. जवाब में टीम इंडिया ने 43.2 ओवरों में लक्ष्य हासिल कर लिया. श्रीलंका के दिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया खराब शुरुआत रही. रोहित 17, शुभमन 21, विराट कोहली 4 रन बनाकर आउट हुए. श्रेयस अय्यर ने 28 रन बनाकर आउट हुए. हार्दिक पांड्या ने राहुल के साथ अर्धशतकीय साझेदारी निभाई. वे 36 रन बनाकर आउट हुए.

https://स्कूल शिक्षा विभाग के पोर्टल में जानकारी अपडेट नहीं करने पर दो अधिकारी निलंबित

अक्षर पटेल ने 21 गेंदों में 21 रन बनाए. राहुल ने भारतीय टीम के लिए बेहद अहम पारी खेली. उन्होंने 103 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 64 रन बनाए. टीम इंडिया का टॉप बैटिंग ऑर्डर बुरी तरह से लड़खड़ा गया था, तब राहुल ने मोर्चा संभाला और जीत दिलाई. कुलदीप यादव 10 रन बनाकर नाबाद रहे. इससे पहले श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 39.4 ओवरों में 215 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा नुवानीडु फर्नांडो ने 50, कुसल मेंडिस ने 34 रन बनाए. भारत के लिए मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव ने 3-3 विकेट झटके. उमरान मलिक ने 7 2 विकेट लिए. अक्षर पटेल ने एक विकेट लिया.

https://नाओमी ओसाका हैं प्रेग्नेंट, साल 2024 तक टेनिस कोर्ट से रहेंगी बाहर

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now