আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

RRR के ‘नाटू-नाटू’ गाने को मिला गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड

Published on: January 11, 2023
---Advertisement---

नई दिल्ली. गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स का 80वां संस्करण अमेरिका में हो रहा है. यह लॉस एंजेलिस के बेवर्ली हिल्स में हो रहा है. रेड कार्पेट पर इस बारी इंडिया से भी लोग शामिल हुए हैं. गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स जीतने की दौड़ में दुनियाभर से फिल्में मुकाबला कर रही हैं. एसएस राजामौली की फिल्म RRR के ‘नाटू-नाटू’ सॉन्ग को बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का अवॉर्ड मिला है. एसएस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ दरअसल, दो कैटगरी के लिए गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में नॉमिनेट हुई है. यह नॉन इंग्लिश लैंग्वेज और बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग मोशन पिक्चर के लिए नॉमिनेट हुई है.

https://रोजगार के अवसर : 603 विभिन्न पदों के लिए 12 को प्लेसमेंट कैम्प

एसएस राजामौली की फिल्म RRR का ‘नाटू-नाटू’ सॉन्ग साल 2022 के हिट ट्रैक्स में से एक रहा है. इसके तेलुगू वर्जन को वेटरन म्यूजिक डायरेक्टर एमएम कीरावानी ने कंपोज किया और काला भैरवा के साथ राहुल सिप्लीगुंज ने लिखा है. गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स लेने के लिए कीरावानी स्टेज पर पहुंचे थे. बता दें कि 2023 के लिए गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेशन्स की घोषणा 12 दिसंबर 2022 को हुई थी. बता दें कि एसएस राजामौली की फिल्म RRR, ऑस्कर्स की दौड़ में भी शामिल है. सिर्फ यही नहीं, ‘कांतारा’ और ‘द कश्मीर फाइल्स’ का नाम भी इस रेस में है.

https://सरकार का बड़ा फैसला, प्रशिक्षण अधिकारियों के 400 पदों पर होगी सीधी भर्ती

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now