আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

एमोलेड डिस्प्ले के साथ Realme 10 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत

Published on: January 10, 2023
---Advertisement---

नई दिल्ली. Realme 10 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. फोन को दो कलर क्लैश व्हाइट और रश ब्लैक में पेश किया गया है. इसके 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 13,999 रुपए और 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 16,999 रुपये है. फोन की बिक्री 15 जनवरी से फ्लिपकार्ट समेत तमाम स्टोर से होगी.ICICI बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से पेमेंट करने पर 1,000 रुपए की छूट मिलेगी, जिसके बाद फोन की कीमतें क्रमशः 12,999 रुपये और 15,999 रुपये हो जाएंगी. इसके साथ मीडियाटेक हीलियो G99 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज दी गई है. फोन के साथ 33W की SUPERVOOC चार्जिंग मिलेगी जिसे लेकर दावा है कि महज 28 मिनट में बैटरी 50 फीसदी तक चार्ज हो जाएगी.

https://जोशीमठ पर तत्काल सुनवाई से SC का इनकार, कहा- हर मामले में यहां आना जरूरी नहीं

कैमरे की बात करें तो इसमें दो रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है और दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का है. फ्रंट में सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. रियर में 2 मेगापिक्सल का लेंस प्रोफेशनल पोट्रेट मोड के लिए है. कैमरे के साथ नाइट फोटोग्राफी मोड और स्ट्रीट मोड भी दिया गया है. इसके साथ 6.4 इंच की एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है. डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन है. यह फोन 7.95mm पतला है. फोन के साथ 4 जीबी डायनेमिक रैम भी मिलता है. अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें Hi-Res डुअल ऑडियो मिलेगा. इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है.

https://‘पठान’ का ट्रेलर रिलीज, एक्शन सीन्स ने बढ़ाई फैंस के दिलों की धड़कनें

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now