रायपुर. मौसम विभाग ने 10 जनवरी तक सरगुजा, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के 9 जिलों में शीतलहर की चेतावनी जारी की है. चेतावनी के मुताबिक अगले 48 घंटों के लिए प्रदेश के कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, सरगुजा, जशपुर, कबीरधाम, बिलासपुर, पेण्ड्रा रोड, दुर्ग और उससे लगे जिलों में एक-दो पॉकेट में शीतलहर चलने की संभावना है. मौसम विभाग ने एक दिन पहले 9 जनवरी तक के लिए ऐसी ही चेतावनी जारी की थी. मौसम विभाग ने रविवार सुबह न्यूनतम तापमान के आंकड़े जारी किए. इसके मुताबिक कबीरधाम का न्यूनतम तापमान 2.7 डिग्री सेल्सियस रहा. शनिवार को सबसे ठंडा स्थान रहे कोरिया में रविवार को न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री, सरगुजा में 4.9 डिग्री, जशपुर में 6.5 डिग्री और कोरबा में 9.3 डिग्री तापमान रहा है.
https://PM Kisan: ये एक मैसेज बताएगा किसे 13वीं किस्त मिल सकती है किसे नहीं
बस्तर संभाग में 4.5 डिग्री सेल्सियस के साथ नारायणपुर सबसे ठंडा स्थान रहा. कांकेर में 5.8 डिग्री, दंतेवाड़ा में 5.9 डिग्री और बस्तर में 7.1 डिग्री सेल्सियस रहा. यह बस्तर में इस सीजन का सबसे ठंडा रविवार रहा है. मौसम विभाग का कहना है, प्रदेश में न्यूनतम तापमान ने गिरावट की अपनी चरम स्थिति पर पहुंच चुका है, ऐसे में न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है. दस जनवरी तक यह स्थिति संभावित है. राजधानी रायपुर में न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है. महासमुंद और दुर्ग में न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस हो चुका है. वहीं राजनांदगांव का न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री और बलौदा बाजार का 6.8 डिग्री सेल्सयस मापा गया है.
https://टुनिशा का गला दबाने के आरोप पर छलका मां वनीता का दर्द, कहा- क्या बेटी को…







