আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

मां ने ठंड में नहाने के लिए कहा तो बच्चे ने बुला ली पुलिस

Published on: January 7, 2023
---Advertisement---

नई दिल्ली. देश के कई राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. कहीं-कहीं तो तापमान 3 डिग्री तक गिर गया है. ऐसे में लोग रजाई छोड़कर घर से निकलना नहीं चाहते. जब एक बच्चे को उसकी मम्मी ने इस सर्द मौसम में नहाने के लिए कहा तो वह इस कदर नाराज हो गया कि उसने इमरजेंसी कॉल कर पुलिस बुला ली. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह घटना उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले की है. जहां एक गांव में रहने वाले परिवार के 9 वर्षीय बच्चे ने अपनी मां से नाराज होकर ‘डायल 112’ पर फोन कर पुलिस बुला ली.

https://सरायपाली में पोस्ट ऑफिस के सामने प्रतिदिन सेवा देंगे डॉ. प्रवीण

जब पुलिस, बच्चे के बताए एड्रेस पर पहुंची और उन्हें कॉल किए जाने की असल वजह पता चली तो वे अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे थे. दरअसल, बच्चे को अपनी मां से यह शिकायत थी कि उन्होंने इतनी ठंडी में उसे नहाने के लिए बोल दिया था. इतना ही नहीं, बच्चे ने पुलिस से यह भी शिकायत की कि उसके माता-पिता ने उसे अपने स्टाइल में बाल नहीं काटवाने दिए. अब इतनी सर्दी में उससे नहाने के लिए कह रहे हैं. पैरेंट्स बार-बार नहाने पर जोर दे रहे थे, इसलिए बच्‍चे ने डायल 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस बुला ली. आखिर में बच्चे को समझा बुझाकर शांत किया गया.

https://25 हजार महिलाएं कलश यात्रा में होंगी शामिल, पं. हिमांशु कृष्ण की श्रीमद् भागवत कथा 16 से

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now