पिथौरा/बसना. बसना नगर में नीलांचल सेवा समिति द्वारा आयोजित भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह में लाखों श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना है. कथा के पूर्व कलश यात्रा में भी करीब 25 हजार महिलाएं एक ही परिधान में शामिल होंगी, जिसके गिनीज बुक में शामिल होने की संभावना भी है. बसना विधानसभा में सेवा कार्यों में सक्रिय नीलांचल सेवा समिति द्वारा 16 से 24 जनवरी तक श्रीमद् भागवत ज्ञान सप्ताह का आयोजन बसना के मैदान में आयोजित किया गया है. भागवत कथा उत्तर प्रदेश के बुलंद शहर के हिमांशु कृष्ण भारद्वाज द्वारा किया जाएगा. इस वृहद आयोजन के संबंध में नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक संपत अग्रवाल ने बताया कि बसना के रामलीला मैदान में आयोजित भागवत कथा में करीब 50 हजार लोगों के एक साथ बैठने की व्यवस्था की गई है. प्रतिदिन भंडारा की व्यवस्था भी समिति द्वारा की गई है.
https://चीतल शिकार मामले में तीन गिरफ्तार, एक फरार
संपत अग्रवाल ने बताया कि भागवत कथा प्रारम्भ होने के पहले ही दिन 25 हजार महिलाएं हरी साड़ी में कलश लेकर चलेंगी. इस मनोरम दृश्य को देखने प्रदेश व आसपास के प्रदेशों से लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना है. इस कार्यक्रम के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम भी उपस्थित रहेगी. संभावना है कि उक्त कार्यक्रम गिनीज बुक में दर्ज हो जाएगा. भागवत कथा आयोजन में उमड़ने वाली भीड़ को नियंत्रित करने व किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए जिला पुलिस द्वारा चाक चौबंद व्यवस्था की गई है. भागवत ज्ञान सप्ताह में प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को भी आमंत्रित किया गया है. माना जा रहा है कि सप्ताह भर चलने वाले उक्त कार्यक्रम में प्रदेश के अनेक नेता शामिल हो सकते हैं.
https://अंधे कत्ल का खुलासा, पत्नी व उसके प्रेमी समेत चार गिरफ्तार







