আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

नो बॉल फेंकना क्राइम है… हार के बाद भड़क गए कप्तान पंड्या

Published on: January 6, 2023
---Advertisement---

नई दिल्ली. भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 16 रनों से गंवा दिया. इस मैच के बड़े विलेन तेज गेंदबाज अर्शदीप रहे हैं, तो यह गलत नहीं होगा. अर्शदीप ने 2 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 5 नो-बॉल डालीं. साथ ही सबसे ज्यादा 18.50 के इकोनॉमी रेट से 37 रन भी लुटाए. इसी बात पर कप्तान हार्दिक पंड्या को भी जमकर गुस्सा आया. हार्दिक ने मैच के बाद अर्शदीप की नो-बॉल पर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि वह पहले भी नो-बॉल डालते आए हैं. किसी भी मैच में नो-बॉल डालना बड़ा क्राइम है. बता दें कि मैच में भारतीय टीम ने कुल 12 एक्स्ट्रा रन दिए थे, जिसमें अर्शदीप सिंह की 5 नो-बॉल भी शामिल रहीं.

https://देबिना बनर्जी ने स्विमसूट में दिए ग्लैमरस पोज, देखिए तस्वीरें

मैच में हार के बाद हार्दिक पंड्या ने कहा कि अर्शदीप सिंह ने पहले भी कई बार नो-बॉल फेंकी हैं. यह किसी पर आरोप लगाने वाली बात नहीं है, मगर नो-बॉल फेंकना क्राइम है. पंड्या ने मैच को लेकर कहा कि गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों ही के दौरान पावरप्ले ने हमें चोट पहुंचाया. हमने सामान्य गलतियां कीं जो हमें इस लेवल पर नहीं करनी चाहिए. हमें बुनियादी चीजें सीखनी चाहिए, जिसे हम कंट्रोल कर सकते हैं. आपका दिन खराब हो सकता है लेकिन बेसिक बातों से दूर नहीं जाना चाहिए. इस परिस्थिति में यह बहुत कठिन है.

https://आनंद महिंद्रा ने स्ट्रेस मैनेजमेंट पर शेयर किया मोटिवेशनल वीडियो

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now