नई दिल्ली. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अयोध्या में तैयार हो रहे राम मंदिर को लेकर बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि 1 जनवरी 2024 को अयोध्या में राम मंदिर तैयार मिलेगा. इस दौरान अमित शाह ने कहा कि हमें पांच साल और दे दीजिए, हम त्रिपुरा को छोटे राज्यों में सबसे समृद्ध बनाएंगे. उन्होंने लोगों से धारा 370 का जिक्र छेड़ते हुए कहा कि कांग्रेस और कम्युनिस्ट 70 सालों से धारा 370 को गोद में बच्चे की तरह खिला रहे थे. उन्होंने कहा कि जब मैं इसके खिलाफ बिल लाया, तो पूरी मंडली कांव-कांव करने लगी. उन्होंने लोगों से ये भी पूछा कि कश्मीर हमारा है कि नहीं?
https://हल्द्वानी में अतिक्रमण हटाने पर SC की रोक, रेलवे-राज्य सरकार को नोटिस
अमित शाह ने कहा कि 2019 में राहुल गांधी पूछते थे कि मंदिर कब बनाओगे? मैं उन्हें बताना चाहता हूं, कान खोलकर सुन लें- 1 जनवरी 2024 को अयोध्या में गगनचुंबी राम मंदिर आपको तैयार मिलेगा. उन्होंने वहां मौजूद लोगों से कहा कि आप सब टिकट कराकर रख लें. उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जब से देश आजाद हुआ, तब से कांग्रेसी इसको कार्ट में उलझा रहे थे. मोदी जी आए एक दिन सुबह सुप्रीम कोर्ट का फैसला आया और मोदी जी ने उसी दिन राम मंदिर का भूमि पूजन पूरा कर मंदिर निर्माण शुरू कराया. 1 जनवरी 2024 को अयोध्या में राम मंदिर तैयार मिलेगा.
https://कंझावला कांड के 5 नहीं 7 आरोपी, पुलिस ने बताई जांच से जुड़ी हर बात









